‘Dhurandhar: The Revenge’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई और वायरल पार्टी वीडियो, हर तरफ चर्चा

मुंबई। Dhurandhar: The Revenge इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। Ranveer Singh और Sara Arjun स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। वहीं, पेड प्रीव्यू सहित फिल्म का कुल कलेक्शन 145 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने करीब 240 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग दर्ज कर इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

CG Religious Freedom Bill 2026 : साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पास, अवैध धर्मांतरण करने वालों की खैर नहीं

Advertisement

सक्सेस पार्टी का वीडियो वायरल

फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद पूरी टीम ने एक ग्रैंड सक्सेस पार्टी आयोजित की। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘रहमान डकैत’ की पत्नी का किरदार निभाने वालीं Saumya Tandon मजाकिया अंदाज में रणवीर सिंह को थप्पड़ मारने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।

इस दौरान पार्टी में मौजूद सभी कलाकार हंसी-मजाक के मूड में दिखाई दिए। वीडियो में रणवीर सिंह और अन्य सितारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

‘स्लैपिंग क्वीन’ बना नया टैग

दरअसल, फिल्म में ‘उल्फत हुसैन’ का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन ने दमदार थप्पड़ वाले सीन दिए हैं। पहले पार्ट में उन्होंने ‘रहमान डकैत’ बने Akshaye Khanna को थप्पड़ मारा था, वहीं दूसरे पार्ट में वह रणवीर सिंह के किरदार को भी थप्पड़ जड़ती हैं।

इसी वजह से रणवीर सिंह ने उन्हें ‘स्लैपिंग क्वीन’ का टैग दिया, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

स्टार्स से सजी रही पार्टी

इस सक्सेस पार्टी में Yami Gautam, कास्टिंग डायरेक्टर Mukesh Chhabra समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। पार्टी में रणवीर सिंह गानों पर जमकर डांस करते नजर आए।

Spread the love
Advertisement