CG NEWS : नाइट क्लब कल्चर पर फिर बहस, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

CG NEWS : रायपुर: राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित एक नाइट क्लब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार, 5 अप्रैल की देर रात आयोजित एक पार्टी का है, जिसमें एक इन्फ्लुएंसर युवतियों को शराब परोसते हुए नजर आ रही है।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो कथित रूप से पियानो क्लब का है, जहां देर रात तक तेज म्यूजिक के साथ पार्टी चल रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लब के अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद हैं और तेज आवाज में संगीत बज रहा है।

इन्फ्लुएंसर के आसपास युवाओं की भीड़

वीडियो में एक महिला इन्फ्लुएंसर के आसपास युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। वह अपने हाथों से लोगों को ड्रिंक्स परोसती नजर आ रही है, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जानकारी के अनुसार, इस पार्टी में मुंबई से बुलाए गए कुछ कलाकार और इन्फ्लुएंसर भी शामिल थे, जो कार्यक्रम का हिस्सा बने हुए थे।

Advertisement

BREAKING NEWS : पॉश कॉलोनी में वकील ने तलवार-पिस्टल से लोगों को डराया, गिरफ्तार

नियमों के उल्लंघन की आशंका

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद नाइट क्लबों में चल रही गतिविधियों और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। देर रात तक पार्टी, शराब परोसने के तरीके और बाहरी कलाकारों की मौजूदगी को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस कर रही जांच

हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार तेलीबांधा थाना पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्लब में पार्टी के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे सामान्य पार्टी कल्चर बता रहे हैं।

Spread the love
Advertisement