Operation Sindoor Indian Army : ऑपरेशन सिंदूर की धमक अभी बाकी है , पहलगाम हमले के गुनहगारों को सेना ने फिर दी ‘नया भारत’ की चेतावनी

Operation Sindoor Indian Army Operation Sindoor Indian Army
Operation Sindoor Indian Army

“हमले का हिसाब बाकी है”: मेजर जनरल गुप्ता का बयान

हमें पता चला कि मेजर जनरल गुप्ता ने पहलगाम के शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला हमारे इतिहास का एक दुखद हिस्सा है, लेकिन हम इसे सिर्फ़ याद नहीं करते, बल्कि हर एक शहीद के बलिदान से प्रेरणा लेते हैं. मेजर जनरल ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देश को यह समझ लेना चाहिए कि भारत का धैर्य अब खत्म हो चुका है |

मेजर जनरल गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ़ एक अभियान नहीं था, बल्कि वह एक ‘ब्लूप्रिंट’ था कि भारत भविष्य में कैसे जवाब देगा. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने सटीक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान-समर्थित आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूद कर दिया था. उस ऑपरेशन में 30 से अधिक आतंकी मारे गए थे, और उनके आकाओं को भारी नुक़सान उठाना पड़ा था |

घाटी में चल रहे आतंकवाद-विरोधी अभियानों की समीक्षा के बाद, उन्होंने जोर देकर कहा कि सेना पूरी तरह से सतर्क है. सूत्रों के मुताबिक, मेजर जनरल ने ख़ुफ़िया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के साथ तालमेल बढ़ाकर आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के निर्देश दिए हैं. वह व्यक्तिगत रूप से अभियानों की निगरानी कर रहे हैं, जो एक मज़बूत नेतृत्व का संकेत है |

Advertisement

“ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ़ एक टेलर था, पूरी पिक्चर अभी बाकी है. पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि अगर वे आतंकवाद को बढ़ावा देना जारी रखते हैं, तो भारत उन्हें हर उस जगह पर मारेगा, जहां वे छिपे हैं. हमारे पास उनकी हर चाल का जवाब है.”
— एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, आतंकवाद-विरोधी अभियान

Spread the love
Advertisement