CG NEWS : वायरल वीडियो ने खोली पोल, डायल 112 में कथित वसूली का आरोप

CG NEWS : डोंगरगढ़/राजनांदगांव। जिले में एक बार फिर वायरल वीडियो ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घुमका थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चारभाटा का है, जहां डायल 112 की गाड़ी में बैठे एक पुलिसकर्मी का कथित रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुलिस वाहन में मौजूद जवान एक व्यक्ति से नगदी ले रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला एक किसान के खेत में लगे बबूल के पेड़ों की कटाई से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि लकड़ी ठेकेदार से कार्रवाई न करने के एवज में पैसे लिए गए।

Iran Political Crisis 2026 : मुजतबा खामेनेई को चेतावनी , वरिष्ठ अधिकारियों ने लीक नोट में चेताया—”अर्थव्यवस्था ढहने की कगार पर, वार्ता ही एकमात्र रास्ता”

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में घुमका थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश पटेल पर आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहन में इस तरह की गतिविधि सामने आना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में यह लेन-देन किस आधार पर हो रहा था और क्या यह वसूली का मामला है?

गौरतलब है कि जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा अपनी सख्त कार्यशैली और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में इस तरह के लगातार सामने आ रहे मामलों से पुलिस विभाग की छवि पर असर पड़ रहा है।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या कानून के रखवाले ही कानून को चुनौती दे रहे हैं?

Spread the love
Advertisement