CG NEWS : जुआ फड़ पर ढिलाई पड़ी भारी! IG के एक्शन से SI समेत 3 पुलिसकर्मी ट्रांसफर, महकमे में हड़कंप

सूरजपुर : जिले में कुमेली इलाके के जंगल में जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सरगुजा रेंज के IG के निर्देश पर SI सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। रामानुजनगर के तत्कालीन TI के बाद अब साइबर टीम पर भी कार्रवाई करते हुए साइबर प्रभारी समेत दो आरक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, साइबर प्रभारी राकेश यादव को जशपुर, आनंद सिंह को बलरामपुर और उदय सिंह को एमसीबी जिले में स्थानांतरित किया गया है। यह कार्रवाई सरगुजा रेंज IG के निर्देश पर की गई है। सूरजपुर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।

Fake Appointment : फर्जीवाड़े का हाई-टेक खेल , पांच विभागों में नकली डिजिटल सिग्नेचर से बांटे गए नियुक्ति पत्र

देखें आदेश

Advertisement

बताया जा रहा है कि कुमेली क्षेत्र में जुआ खेलते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच चल रही थी। जांच के बीच यह सख्त कार्रवाई सामने आई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मियों को अवैध जुए की गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। इसी आधार पर उच्च अधिकारियों ने यह सख्त कदम उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love
Advertisement