MBA Student Rape Case : रूममेट की अनुपस्थिति में छात्रा को बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

MBA Student Rape Case MBA Student Rape Case
MBA Student Rape Case

विवाद के बाद झुके Dhirendra Shastri’ छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान के लिए मांगी माफी, कहा- ‘मेरे शब्दों का गलत मतलब निकाला गया’

यह मामला इन्फो वैली थाना क्षेत्र के गंगापाड़ा इलाके का है. यहीं एक लेडीज हॉस्टल स्थित है, जिसमें अलग‑अलग राज्यों की छात्राएं पढ़ाई के लिए रहती हैं. उसी होस्टल में पीड़िता भी रहती है, जो MBA की छात्रा है और मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को छात्रा अपने होस्टल के कमरे में अकेली थी. इसी दौरान पास में किराना दुकान चलाने वाला 67 वर्षीय दीपक प्रधान होस्टल में घुस आया. आरोप है कि उसने जबरन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया.

हॉस्टल की दीवारें भी कांप उठीं

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पास में किराना दुकान चलाता था। आरोप है कि वह जबरन हॉस्टल परिसर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब खबर फैली, तो माहौल बदल गया।  हॉस्टल के बाहर सन्नाटा था। छात्राओं के चेहरों पर डर साफ दिख रहा था। आसपास के लोग गुस्से में थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया। प्राथमिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। कैसे एक बाहरी व्यक्ति हॉस्टल के अंदर पहुंच गया—यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

Advertisement

Spread the love
Advertisement