BJP जॉइन करते ही घिरे संदीप पाठक, घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखकर विरोध

मुंगेली, 28 अप्रैल 2026। लोरमी में सोमवार दोपहर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनके आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होने से नाराज कार्यकर्ता बटहा स्थित उनके घर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना आक्रोश जताया। इस घटनाक्रम की तस्वीरें पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा की गई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

CG NEWS : हल्दी की रस्म के दौरान दुल्हन की संदिग्ध मौत, गर्भपात की दवा लेने का खुलासा कर डॉक्टरों ने उड़ाए होश

Advertisement

दरअसल, संदीप पाठक पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते रहे हैं और अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं। राष्ट्रीय संगठन महासचिव के रूप में उन्होंने कई राज्यों में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। छत्तीसगढ़ में भी उन्हें प्रभारी बनाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पाठक का पार्टी छोड़ना छत्तीसगढ़ में AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उनकी रणनीति और कार्यकर्ताओं पर मजबूत पकड़ के चलते पार्टी को राज्य में मजबूती मिलने की उम्मीद थी।

28 April 2026 Horoscope : कर्क राशि के लोगों को परिवार का साथ तो वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है रुका पैसा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

गौरतलब है कि संदीप पाठक ने 2016 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में AAP की ऐतिहासिक जीत के पीछे उनकी रणनीति को अहम माना जाता है। इसके बाद उन्हें अप्रैल 2022 में राज्यसभा सांसद बनाया गया और राष्ट्रीय संगठन महासचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

अब उनके बीजेपी में शामिल होने से प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। लोरमी में हुए इस विरोध प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि उनके इस फैसले से कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है, जिसका असर आने वाले समय में राज्य की राजनीति पर पड़ सकता है।

Spread the love
Advertisement