CG रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही फैक्ट्री से तेज धुआं और ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री के चलते आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है।
इस हादसे में फैक्ट्री के अंदर रखे सामान को भारी नुकसान होने की संभावना है, हालांकि अभी तक नुकसान का सटीक आंकलन नहीं हो पाया है।
फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।