Census 2026 : जनगणना की रफ़्तार’ 4 दिनों में 47 हजार घरों की ‘डिजिटल मैपिंग’, 1.62 लाख लोगों का डेटा तैयार

Census 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 मई से शुरू हुआ घर-घर जनगणना (डिजिटल हाउस लिस्टिंग) का काम अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। अभियान के शुरुआती चार दिनों के भीतर ही प्रगणकों ने जिले के 47,341 घरों की दहलीज लांघी है। इन घरों में रहने वाले 1,62,653 सदस्यों का डेटा आधिकारिक तौर पर सिस्टम में दर्ज कर लिया गया है।

33 सवालों के जरिए ‘सोनार छत्तीसगढ़’ का खाका

अभियान के तहत प्रगणक प्रत्येक परिवार से 33 महत्वपूर्ण सवाल पूछ रहे हैं। इन सवालों में मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं (बिजली, पानी, शौचालय), रसोई गैस कनेक्शन और घर में मौजूद संपत्तियों (वाहन, मोबाइल आदि) की जानकारी शामिल है। डेटा संकलन का यह पूरा कार्य मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल रूप से किया जा रहा है, जिससे वास्तविक समय में आंकड़े मुख्यालय तक पहुँच रहे हैं।

Big Change In South Politics : दक्षिण में ‘थलापति’ का धमाका’ तमिलनाडु में विजय की TVK बहुमत के करीब, केरल में 10 साल बाद कांग्रेस की ‘घर वापसी’

Advertisement

रायपुर जिले में ब्लॉकों की स्थिति

प्रशासनिक सुगमता के लिए रायपुर जिले को कुल 3939 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है:

  • सक्रिय ब्लॉक: 2438 ब्लॉकों में प्रगणक तेजी से सर्वे कार्य कर रहे हैं।

  • प्रोग्रेस में: शेष 1501 ब्लॉकों में मैपिंग और शुरुआती प्रक्रिया चल रही है।

प्रदेश स्तर पर भी भारी हलचल

सिर्फ रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में यह अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। सोमवार शाम 6:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में 2 लाख से अधिक  का विकल्प भी नागरिकों को दिया गया था।

Spread the love
Advertisement