Forest Guard Recruitment : छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती का बड़ा अपडेट, 1484 पदों पर जल्द होगी परीक्षा

Forest Guard Recruitment : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वन विभाग में वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के 1484 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ने वाली है। विभाग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को भेज दी है।

जानकारी के मुताबिक, विभाग ने व्यापमं से जल्द लिखित परीक्षा आयोजित कराने का अनुरोध भी किया है। भर्ती से जुड़ी लगभग सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे अब अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है।

बताया जा रहा है कि वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2023 से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि पहले 11 जून 2023 तय की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 1 जुलाई 2024 कर दिया गया था।

Advertisement

अब लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को जल्द लिखित परीक्षा की तारीख मिलने की उम्मीद है। भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने से प्रदेश के हजारों युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Spread the love
Advertisement