बूथ जीता तो चुनाव जीत , Rahul Gandhi के दौरे का मुख्य मंत्र— हर पोलिंग स्टेशन पर मजबूत हो हाथ

Rahul Gandhi Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

कानून का डंडा , हाईकोर्ट सख्त, Virat Kidnapping Case के गुनहगारों की रिहाई की उम्मीदें खत्म

कांग्रेस ने बूथ मैनेजमेंट पर बढ़ाया फोकस

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पिछले कुछ दिनों से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। जिला अध्यक्षों से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों तक को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी का फोकस उन क्षेत्रों पर ज्यादा है जहां पिछले चुनाव में कमजोर प्रदर्शन सामने आया था।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, बूथ कमेटियों की समीक्षा शुरू हो चुकी है। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी देने पर भी चर्चा चल रही है। कांग्रेस चाहती है कि राहुल गांधी के दौरे से पहले संगठन की तस्वीर जमीन पर दिखाई दे। शनिवार शाम रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ अलग ही संकेत दे रही थी। कई युवा कार्यकर्ता पोस्टर और बैनर के साथ पहुंचे। माहौल चुनावी नहीं था, लेकिन तैयारी वैसी ही दिखी। आप महसूस कर सकते थे कि पार्टी इस दौरे को सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन के लिए ऊर्जा अभियान की तरह देख रही है।

BRICS 2026 : ‘शांति और स्थिरता चुनिंदा नहीं हो सकती’, जयशंकर ने ईरान-यूएई की मौजूदगी में दिया कूटनीतिक संदेश

सितंबर 2023 के बाद पहला बड़ा दौरा

राहुल गांधी आखिरी बार सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ आए थे। उस दौरान उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया था। अब करीब ढाई साल बाद उनका प्रस्तावित दौरा ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस राज्य में संगठनात्मक मजबूती पर फिर से फोकस कर रही है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह दौरा सिर्फ कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने तक सीमित नहीं रहेगा। पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने और युवा वोटर्स को जोड़ने की रणनीति पर भी काम कर सकती है।

Spread the love
Advertisement