Cockroach Janta Party : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को लेकर घर में बढ़ा तनाव, माता-पिता को गिरफ्तारी का डर

Cockroach Janta Party : महाराष्ट्र। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता जहां एक ओर चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर उनके परिवार की चिंता भी बढ़ गई है।

माता-पिता को सता रहा डर

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले उनके माता-पिता भगवान दिपके और अनीता दिपके ने एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि वे अपने बेटे को लेकर काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि अभिजीत द्वारा बनाए जा रहे राजनीतिक और व्यंग्यात्मक कंटेंट के कारण उन्हें हर समय किसी कानूनी कार्रवाई या गिरफ्तारी का डर बना रहता है।

Religious Affiliation : तुलसी पूजा में तिल के तेल का दीपक जलाना क्यों माना जाता है शुभ? जानिए चमत्कारी फायदे

Advertisement

चिंता में बीत रही रातें

परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से वे ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। बेटे की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ संभावित जोखिमों को लेकर परिवार मानसिक तनाव में है।

सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ी पहचान

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जरिए अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनाई है। उनके वीडियो और कंटेंट में राजनीति और सरकार पर व्यंग्य देखने को मिलता है, जिसे बड़ी संख्या में लोग देख और शेयर कर रहे हैं।

परिवार की अपील

माता-पिता का कहना है कि वे अपने बेटे को राजनीति से दूर देखना चाहते हैं और चाहते हैं कि वह किसी सुरक्षित और स्थिर क्षेत्र में काम करे, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Spread the love
Advertisement