बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी संगठन BLA से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। संगठन की महिला कमांडर शायनाज़ बलोच पहली बार मीडिया के सामने आई हैं। उनका वीडियो संगठन के मीडिया विंग “हक्काल” द्वारा जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने बलूच जनता और दुनिया के नाम संदेश दिया है।
वीडियो में शायनाज़ बलोच ने कहा कि बलूचिस्तान की “आजादी की लड़ाई” अब नए दौर में पहुंच चुकी है और बलूच लोगों को आंदोलन का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अब बलूच महिलाएं सिर्फ घरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
CG Accident News : तेज रफ्तार का कहर’ दो जिलों में सड़क हादसे, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत 2 की मौत
BLA की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा
बताया जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने पहली बार किसी महिला को संगठन की “फ्रीडम फाइटर” और कमांडर के तौर पर सार्वजनिक रूप से पेश किया है। अब तक संगठन में पुरुष चेहरों का ही दबदबा देखा जाता रहा है। ऐसे में शायनाज़ बलोच का सामने आना BLA की रणनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
पाकिस्तान सरकार BLA को मानती है आतंकी संगठन
बलूच लिबरेशन आर्मी लंबे समय से पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष चला रही है। संगठन का आरोप है कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों जैसे गैस, तेल और खनिजों का शोषण किया जा रहा है और स्थानीय लोगों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे।
वहीं पाकिस्तान सरकार BLA को आतंकी संगठन मानती है और उसके खिलाफ लगातार सैन्य अभियान चलाती रही है।
क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी?
बलूच लिबरेशन आर्मी एक बलूच राष्ट्रवादी अलगाववादी सशस्त्र संगठन है, जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय है। संगठन का मुख्य उद्देश्य बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर स्वतंत्र राष्ट्र बनाना बताया जाता है।
BLA का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान के संसाधनों का उपयोग तो करती है, लेकिन स्थानीय लोगों को विकास और अधिकारों से वंचित रखा जाता है। इसी मुद्दे को लेकर संगठन लंबे समय से सशस्त्र आंदोलन चला रहा है।