CG NEWS : नारायणपुर। जिले के भरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार रात धर्मांतरण के आरोपों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में महिला सहित 2-3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ‘प्रेस’ लिखी गाड़ी में सवार पास्टर समेत कुछ लोग गांव पहुंचे थे। आरोप है कि वे आदिवासी समुदाय के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।
Salman Khan: जब सलमान की जिद ने बचाया ‘साजन’ का यह ब्लॉकबस्टर गाना, मेकर्स काटने वाले थे सीन
विरोध के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह हालात पर काबू पाया गया। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने ‘प्रेस’ लिखी गाड़ी के उपयोग पर भी सवाल उठाए हैं।
फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।