Salman Khan : जब सलमान की जिद ने बचाया ‘साजन’ का यह ब्लॉकबस्टर गाना— 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘साजन’ (1991) का जादू आज 35 साल बाद भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म के गानों ने संगीत जगत में नए रिकॉर्ड बनाए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म का एक सबसे लोकप्रिय रोमांटिक गाना ‘देखा है पहली बार’ कभी रिलीज ही नहीं होने वाला था? अगर ऐन वक्त पर अभिनेता सलमान खान दखल नहीं देते, तो यह गाना कभी रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर नहीं आ पाता। फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस गाने को फिल्म में शामिल करने से साफ इनकार कर दिया था।

तैयार होने के बाद भी रिजेक्ट हो गया था गाना
मशहूर गीतकार समीर अंजान ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि जब ‘देखा है पहली बार’ गाना बनकर तैयार हुआ, तो फिल्म के प्रोड्यूसर इसे रिकॉर्ड करने के हक में बिल्कुल नहीं थे। प्रोड्यूसर का तर्क था कि फिल्म की शूटिंग और एडिटिंग पूरी हो चुकी है और रिलीज डेट भी तय हो गई है। ऐसे में एक नया गाना जोड़ना फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने जैसा था।
म्यूजिक डायरेक्टर नदीम-श्रवण को इस गाने का मुखड़ा बेहद पसंद था और वे इसे हर हाल में फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते थे। जब उन्होंने प्रोड्यूसर पर दबाव बनाया, तो प्रोड्यूसर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब सलमान खान और माधुरी दीक्षित की दोबारा डेट्स मिलना नामुमकिन है। तारीखों की कमी और बजट के दबाव के कारण मेकर्स इस गाने को छोड़ने का मन बना चुके थे।
पूजा में भूलकर भी न करें ये एक गलती! जानें अक्षत का महत्व और खंडित चावल चढ़ाने के नुकसान
अलका याग्निक और एसपी बालासुब्रमण्यम की आवाज ने रचा इतिहास
सलमान खान के हामी भरने के बाद इस गाने को अलका याग्निक और एस.पी. बालसुब्रमण्यम की आवाज में रिकॉर्ड किया गया। सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने बेहद कम समय में इस गाने की शूटिंग पूरी की। रिलीज के बाद ‘देखा है पहली बार’ उस साल का सबसे बड़ा चार्टबस्टर साबित हुआ। आज साढे तीन दशक बीत जाने के बाद भी यह गाना शादियों और रोमांटिक प्लेलिस्ट की पहली पसंद बना हुआ है।