आज CM Sai’ कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

CM Sai’ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और वित्तीय विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। कई अहम प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे अपने निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वे मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

Iran’s attack on Israel : ईरान ने दागी खतरनाक खोर्रमशहर मिसाइल; ट्रंप से कहा— दूर रहें, नेतन्याहू को घुटनों पर ला देंगे!

Advertisement

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक आर्थिक मामलों की मंत्रिपरिषद समिति की बैठक भी लेंगे। इस दौरान राज्य की आर्थिक स्थिति, बजटीय प्रावधानों, वित्तीय प्रबंधन और विकास परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

सरकार की इस महत्वपूर्ण बैठक पर प्रशासनिक अमले, जनप्रतिनिधियों और आम जनता की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि बैठक में प्रदेश के विकास, निवेश को बढ़ावा देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Spread the love
Advertisement