8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक बुधवार, 8 जुलाई को आयोजित होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

Ayodhya Ram Mandir Chadhawa Chori Case : अविनाश शुक्ला पुलिस कस्टडी में, ट्रस्ट पदाधिकारियों से फिर होगी पूछताछ

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा कई अहम प्रशासनिक और नीतिगत निर्णयों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।

Advertisement

कैबिनेट बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी बाद में आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

Spread the love
Advertisement