CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले

CG Police Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षकों) और 3 उप निरीक्षकों सहित कुल 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ी कॉमेडी जगत को बड़ा झटका, लोकप्रिय हास्य कलाकार रामू यादव का निधन

Advertisement

इन निरीक्षकों का हुआ तबादला

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार—

  • लक्ष्मण भगत का तबादला राजनांदगांव से जशपुर किया गया है।
  • सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर भेजा गया है।
  • नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा स्थानांतरित किया गया है।
  • अजय कुमार साहू का तबादला बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर किया गया है।
  • अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर (प्रशासन अकादमी एवं विशेष इकाई) में पदस्थ किया गया है।
  • प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण भेजा गया है।
  • सुनील दुबे का तबादला बीजापुर से कांकेर किया गया है।

3 उप निरीक्षकों को भी मिली नई जिम्मेदारी

स्थानांतरण आदेश में तीन उप निरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं—

  • गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा भेजा गया है।
  • अमित गुप्ता का तबादला मुंगेली से सूरजपुर किया गया है।
  • वीणा साहू को रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।

कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की तैयारी

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और विभागीय हित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love
Advertisement