CG Weather News : आकाशीय बिजली का कहर, 3 लोगों की मौत; 5 झुलसे, धान रोपाई के दौरान हादसा

CG Weather News : मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक में आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया है। अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

धान रोपाई के दौरान गिरी बिजली, दो की मौत

जानकारी के मुताबिक, ग्राम शिवपुर में ग्रामीण धान रोपाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चराने के दौरान एक चरवाहा भी आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

Advertisement

CG NEWS : आधी रात निभाई गई ‘सवनाही’ की अनोखी परंपरा’ बैगा ने पूजा कर बांधा गांव, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना

5 लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच अन्य लोग झुलस गए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एक साथ तीन लोगों की मौत से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों और खेतों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Spread the love
Advertisement