Varanasi Airport Firing: एयरपोर्ट पर हथियार जमा करते वक्त चली गोली, महिला कर्मचारी के पैर में लगी; यात्री हिरासत में

वाराणसी: Varanasi Airport Firing: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए। गोली एक महिला कर्मचारी के पैर में लगी, जबकि एक पुरुष कर्मचारी के हाथ को छूती हुई निकल गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

मैगजीन निकालते समय दब गया ट्रिगर

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। एयरपोर्ट पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत हथियार को सील कर पायलट केबिन में रखा जाना था।

Food and Drug Administration: शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें, विमल विज्ञापन पर FDA ने मांगा जवाब

Advertisement

हथियार जमा करने की प्रक्रिया के दौरान पिस्टल की मैगजीन अलग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली लगने से दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए।

सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में लिया

घटना के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय यात्री पिस्टल की मैगजीन निकाल रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love
Advertisement