CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, ज्योति सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

Police Transfer List 2026 Police Transfer List 2026
Police Transfer List 2026

CG Transfer News :  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत अपर कलेक्टर ज्योति सिंह और डिप्टी कलेक्टर अरविंद शर्मा की नवीन पदस्थापना की गई है।

ज्योति सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, ज्योति सिंह वर्तमान में रायपुर संभाग में उपायुक्त के पद पर पदस्थ थीं। शासन ने उनका तबादला करते हुए उन्हें अपर आयुक्त, भू-अभिलेख, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया है।

बताया गया है कि पूर्व पदस्थ अधिकारी अरुण मरकाम के स्थानांतरण के बाद अपर आयुक्त, भू-अभिलेख का पद रिक्त था। अब शासन ने ज्योति सिंह को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisement

Spread the love
Advertisement