CG Weather Today : बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल, IMD ने जताई बारिश की संभावना

CG Weather Today :  रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश और फुहारें पड़ीं, जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 19 अगस्त को भी प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला बने रहने के आसार हैं। कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

CG NEWS : बाल सुधार गृह में बड़ी घटना’ 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Advertisement

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान सामान्यतः बादलों से ढंका रहने की संभावना है। शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

बीते 24 घंटे में कई इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। सरगुजा और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बागबाहरा में सबसे ज्यादा 14 सेमी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान बागबाहरा में प्रदेश की सबसे अधिक 14 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा महासमुंद, छुरा, राजिम और कोमाखान में 11-11 सेमी वर्षा दर्ज हुई।

आरंग, भटगांव, भाखरा, बिहारपुर और लटोरी में 9-9 सेमी, जबकि कुरूद, प्रतापपुर और गरियाबंद में 8-8 सेमी बारिश हुई।

मगरलोड, कांसाबेल, कुनकुरी और मनोरा में 7-7 सेमी वर्षा दर्ज की गई। छाल, चंद्रपुर, दुलदुला, खरोरा और चलगली में 6-6 सेमी बारिश हुई।

वहीं तमनार, कुटरू, धाभरा, अंबिकापुर, गोबरा नवापारा, सूरजपुर, घरघोड़ा, पाटन, रायगढ़, बगीचा, दौरा कोचली, करतला, पुसौर, बागभरा और बलरामपुर में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई।

ओडगी, रघुनाथ नगर, अभनपुर, तिल्दा, सीतापुर, पलारी, खरसिया, धरसीवा, रामानुजनगर, दुर्ग, वाड्रफनगर, जांजगीर और सरंगढ़ में 4-4 सेमी वर्षा हुई। प्रदेश के कई अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

अगले दो दिन भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अभी बनी रहने की संभावना है। 19 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है।

बारिश के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है और कई इलाकों में मौसम सुहाना बना रह सकता है।

Spread the love
Advertisement