CG Transfer News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने 22 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
CG Naxal News : सुकमा में नक्सली डंप का खुलासा, जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद


जारी आदेश के अनुसार जनसंपर्क विभाग के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नई पदस्थापना दी गई है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनसंपर्क विभाग में 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला
विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में कुल 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इन तबादलों के जरिए विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया गया है।