iPhone की EMI बनी परिवार की आखिरी वजह, बेटे के बाद मां-बाप ने भी गंवाई जान

संभाजीनगर. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां iPhone की चाहत को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक पहाड़ी पर पहुंच गया। बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता के सामने ही युवक चट्टान से नीचे गिर गया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी पहाड़ी से गिर गए। वहीं, पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरता देख मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई।

CG NEWS : नगर पंचायत में विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक ने सफाईकर्मियों पर टंगिया से किया हमला’ दो गंभीर घायल

iPhone की EMI को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, देवलाली परिसर की खवड़िया पहाड़ी पर यह घटना हुई। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुणाल अपने माता-पिता से iPhone की EMI भरने के लिए पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ और पिता ने उसे डांट दिया।

Advertisement

पिता की डांट से नाराज होकर कुणाल घर से निकल गया और खवड़िया पहाड़ी पहुंच गया। जब परिवार को उसके पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिली तो उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए।

BJP President Nitin Nabin Meeting: BJP की नई टीम के साथ नितिन नवीन की पहली बैठक, चुनावी तैयारियों से लेकर संगठन विस्तार तक बनेगा रोडमैप

ग्रामीणों और पुलिस ने समझाने की कोशिश की

कुणाल के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण, सरपंच, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश की, लेकिन वह पहाड़ी से नीचे आने को तैयार नहीं था।

बताया गया कि पहाड़ी काफी ऊंची और खड़ी चट्टानों वाली है, जिसके नीचे गहरी खाई है। इसी दौरान कुणाल ने पहाड़ी से छलांग लगा दी।

बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिरे

बेटे को छलांग लगाते देख पिता ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह भी पहाड़ी से नीचे गिर गए। दोनों को गिरता देख मां संगीता सदमे में आ गईं। इसके कुछ देर बाद उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी।

मौके पर मौजूद लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बचाव अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक प्रयास किए गए, लेकिन तीनों को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

हादसे के बाद पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों के सामने देखा। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।

iPhone खरीदने और उसकी EMI को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही समय में पूरे परिवार के लिए ऐसी त्रासदी में बदल गया, जिसमें माता-पिता और उनके बेटे तीनों की जान चली गई।

Spread the love
Advertisement