Maruti Brezza Top Model EMI— सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी की ब्रेजा लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। अगर आप इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट ZXi Plus AT Dual Tone को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली में ₹2 लाख रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट के बाद हर महीने बनने वाली EMI और ऑन-रोड खर्च का पूरा गणित यहां समझें।
Maruti Brezza Top Model EMI: दिल्ली में ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर हर महीने देनी होगी इतनी किश्त

दिल्ली ऑन-रोड कीमत और बैंक लोन का गणित
मारुति ब्रेजा के टॉप वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत ₹13.70 लाख है। इस पर करीब ₹1.41 लाख का रजिस्ट्रेशन टैक्स (RTO) और लगभग ₹63,000 का इंश्योरेंस जोड़ दिया जाए, तो दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत ₹15.88 लाख बैठती है।
खरीदार जब ₹2 लाख की डाउन पेमेंट जमा करता है, तो बाकी बचा ₹13.88 लाख का अमाउंट बैंक से फाइनेंस कराना होता है। 9% सालाना ब्याज दर और 7 साल (84 महीने) की अवधि के हिसाब से लोन का खाका इस प्रकार है:
- एक्स-शोरूम कीमत: ₹13,70,000
- ऑन-रोड कीमत (दिल्ली): ₹15,88,000
- डाउन पेमेंट: ₹2,00,000
- फाइनेंस अमाउंट: ₹13,88,000
- प्रति माह EMI (9% ब्याज, 7 वर्ष): ₹22,567
7 साल में कितना महंगा पड़ेगा कार लोन?
9 प्रतिशत की ब्याज दर पर ₹13.88 लाख का कार लोन 7 साल तक चलाने पर कुल ब्याज ₹5.07 लाख बनता है। इस तरह एक्स-शोरूम, ऑन-रोड टैक्स, इंश्योरेंस और 7 साल के ब्याज को मिलाकर मारुति ब्रेजा के टॉप वेरिएंट की कुल लागत करीब ₹20.95 लाख तक पहुंच जाती है।
किन गाड़ियों से है सीधा मुकाबला?
भारतीय ऑटो बाजार के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति ब्रेजा का सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet, Kia Syros और Citroen Basalt जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से है।