Kiara Advani: ‘टॉक्सिक’ के बाद कियारा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, ‘की एंड का 2’ में आ सकती हैं नजर

Kiara Advani: अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यश के साथ इस फिल्म में नजर आने के बाद कियारा अब अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री के हाथ एक करीब 10 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल का ऑफर लगा है। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर कियारा की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

‘की एंड का 2’ में नजर आ सकती हैं कियारा

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘की एंड का’ का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है। फिल्म का संभावित नाम ‘की एंड का 2’ बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इसके लिए Kiara Advani को फीमेल लीड के तौर पर अप्रोच किया गया है।

बताया जा रहा है कि कियारा ने इस फिल्म में दिलचस्पी भी दिखाई है, लेकिन अभी उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है। वहीं, फिल्म में ‘का’ के किरदार के लिए मेकर्स एक उपयुक्त अभिनेता की तलाश कर रहे हैं।

Advertisement

करीना कपूर और अर्जुन कपूर ने निभाई थी मुख्य भूमिका

बता दें कि ‘की एंड का’ में करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। आर. बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी में पति-पत्नी के पारंपरिक किरदारों को बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, ‘की एंड का 2’ की कहानी पहली फिल्म को सीधे आगे नहीं बढ़ाएगी। इसमें ‘की’ और ‘का’ नाम के किरदारों को केंद्र में रखते हुए एक नई कहानी पेश की जा सकती है।

Puja Rules : मंदिर में रातभर प्रसाद रखना सही या गलत’ कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती, जानिए पूजा के सही नियम

इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है शूटिंग

मेकर्स फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अगर बाकी चीजें योजना के मुताबिक आगे बढ़ती हैं, तो ‘की एंड का 2’ की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। हालांकि, फिल्म की कास्ट और शूटिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

‘टॉक्सिक’ को लेकर ट्रोलिंग का हुईं शिकार

वहीं, Kiara Advani की हालिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी लगातार चर्चा में है। फिल्म में यश के साथ उनके बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अभिनेत्री के पास लगातार नए प्रोजेक्ट्स आने की खबरें उनके करियर के लिए अच्छी मानी जा रही हैं।

फिलहाल ‘की एंड का 2’ में कियारा आडवाणी की एंट्री पक्की नहीं हुई है। ऐसे में अब फैंस को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Spread the love
Advertisement