GDN Movie OTT: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही आर माधवन की फिल्म, Netflix पर बना रही टॉप 10 में जगह

GDN Movie OTT: नई दिल्ली। सिनेमाघरों में दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहने वाली एक Biographical Drama फिल्म को OTT रिलीज के बाद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने Netflix Top 10 में जगह बना ली है और फिलहाल तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म

यह फिल्म अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि, OTT पर आने के बाद इसकी किस्मत बदलती नजर आ रही है।

Netflix पर नंबर 3 पर कर रही ट्रेंड

आर माधवन स्टारर फिल्म GDN को Netflix पर 4 सितंबर 2026 को स्ट्रीम किया गया। OTT पर रिलीज होते ही फिल्म ने Top 10 में जगह बना ली और उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह Netflix पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

Advertisement

CG High Court : क्या शरिया कोर्ट तय कर सकती है वैवाहिक दर्जा’ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, निजी धार्मिक संस्था का आदेश कानूनी अधिकार से रहित

आर माधवन ने निभाया G.D. Naidu का किरदार

GDN में आर माधवन ने दिग्गज भारतीय आविष्कारक और उद्योगपति जी.डी. नायडू की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके जीवन और उनके इनोवेशन से जुड़े सफर को दिखाया गया है। कहानी औपनिवेशिक दौर के दक्षिण भारत से शुरू होती है, जहां युवा दोराई एक अंग्रेज की मोटरसाइकिल देखकर काफी प्रभावित होते हैं और आगे चलकर मैकेनिक्स तथा आविष्कार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हैं।

ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष भी दिखाया गया

फिल्म में जी.डी. नायडू के जीवन के उन महत्वपूर्ण पहलुओं को दिखाया गया है, जब वह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का विरोध करते हैं। कहानी में उनके इनोवेशन को दबाने की कोशिश करने वाले प्रभावशाली अधिकारियों के साथ उनके संघर्ष को भी शामिल किया गया है।

इन भाषाओं में देख सकते हैं फिल्म

फिल्म में आर माधवन के अलावा प्रियामणि, सत्यराज, जयराम, विनय राय और दुशारा विजयन जैसे कलाकार नजर आते हैं। इसका निर्देशन कृष्णकुमार रामकुमार ने किया है। GDN 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब Netflix पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है।

Spread the love
Advertisement