Sonitpur Accident: आमने-सामने भिड़े कार और ट्रक, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

असम: Sonitpur Accident: असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रंगापारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बालीपारा में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण हादसा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हादसा रंगापारा थाना क्षेत्र के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया गया कि कार की सामने से आ रहे एक कमर्शियल वाहन (ट्रक) से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांच लोगों की जान चली गई।

CG NEWS : पिकनिक बनी मातम का कारण! हसदेव नदी में बहे तीन कॉलेज छात्र, एक की मौत

Advertisement

पांचों मृतक सोनितपुर के रहने वाले

अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हर गोबिंदा हजोअरी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बनिया और संजय मेच के रूप में हुई है। सभी मृतक सोनितपुर जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Sonitpur Accident: असम के सोनितपुर में हुए इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Spread the love
Advertisement