Gurugram Hit and Run: ‘गिरफ्तारी से क्या होगा?’, बाइक राइडर सिया ने आरोपियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

Gurugram Hit and Run: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक को कार से टक्कर मारने के मामले में आरोपी कल्याण बैंसला और उसके चचेरे भाई लवनीश बैंसला की गिरफ्तारी के बाद भी बाइक राइडर शिवानी चौहान उर्फ सिया संतुष्ट नहीं हैं। सिया ने कहा है कि सिर्फ गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सजा होनी चाहिए।

सिया ने की सख्त सजा की मांग

मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने और मेडिको-लीगल जांच (एमएलसी) कराने के बाद सिया अपने दिल्ली स्थित घर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद भी उन्हें चिंता है कि आगे क्या होगा। सिया ने कहा कि अगर आरोपितों को बाद में जमानत मिल जाती है तो क्या होगा। उन्होंने कार में मौजूद अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

सिया के मुताबिक, एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा जोड़े जाने और दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बावजूद वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।

Advertisement

मजिस्ट्रेट के सामने बताया पूरा घटनाक्रम

सिया ने बताया कि उन्होंने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में घटना से जुड़ी पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार ने किस तरह उनकी बाइक को टक्कर मारी और यह घटना उनकी जान के लिए खतरा बन सकती थी। एमएलसी के अलावा चोटों की जांच के लिए एक्स-रे भी कराया जाना है।

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती’ Supreme Court’ ने सरकार की SLP खारिज, 400 से अधिक वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ

वकील ने कहा- जमानत का करेंगे विरोध

सिया के वकील अभिषेक चौहान ने कहा कि अगर आरोपित जमानत के लिए आवेदन करते हैं तो वह इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी जांच होने तक दोनों आरोपितों को रिहा नहीं किया जाना चाहिए।

पुलिस के अनुसार, कल्याण बैंसला और लवनीश गुरजर को मंगलवार को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दोनों राजस्थान चले गए थे।

क्या है पूरा मामला?

रविवार सुबह सिया अपनी Aprilia RS 457 स्पोर्ट्स बाइक से गोल्फ कोर्स रोड पर जा रही थीं। इसी दौरान Maruti Suzuki Ciaz ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना उनके साथ चल रहे अन्य बाइक सवारों और सिया के कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी।

सिया ने आरोप लगाया था कि कार में सवार लोग नशे में थे और उन्हें बार-बार परेशान कर रहे थे। उनकी शिकायत के अनुसार, कार सवारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और आगे निकलने के बाद अचानक कार ने रास्ता काटकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सिया का दावा है कि टक्कर के बाद उनकी बाइक करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। उनके पीछे चल रहे दोस्तों ने कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन कार सवार मौके से फरार हो गए।

Spread the love
Advertisement