iPhone 18 खरीदने की होड़ पर Sonu Sood का रिएक्शन, बोले- पुराने बिल वैसे ही रहेंगे

Sonu Sood on iPhone 18: भारत में iPhone 18 की बिक्री शुरू होते ही इसे खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। कई जगहों पर Apple Store के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें नजर आईं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने iPhone 18 खरीदने के लिए लाइन में लगे लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में है।

iPhone 18 की लंबी कतारों पर सोनू सूद का रिएक्शन

सोनू सूद ने अपने एक्स हैंडल पर iPhone स्टोर के बाहर लाइन में खड़े लोगों की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने फोन अपग्रेड करने के बजाय समाज में बदलाव लाने की बात कही।

अभिनेता ने लिखा, “नया फोन, नई EMI… पर पुराने बिल वैसे ही। शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय कुछ बदलाव लाने के लिए आगे आएं। असली अपग्रेड तो एक बेहतर समाज है।”

Advertisement

उनकी इस पोस्ट में नए फोन की खरीदारी और समाज के लिए कुछ बेहतर करने के बीच तुलना की गई है।

CG Weather Today : अंडमान सागर में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र, छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून

सेलेब्स में भी iPhone 18 का क्रेज

iPhone 18 की बिक्री शुरू होने के बाद बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी नया आईफोन खरीदा। इनमें रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, विक्की कौशल, करिश्मा तन्ना, नेहा धूपिया, दिशा पाटनी, तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों समेत कई नाम शामिल हैं।

सोनू सूद का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद आखिरी बार फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे। यह फिल्म उनके निर्देशन में बनी थी और इसमें उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई थी। अभिनय के अलावा सोनू सूद सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहे हैं।

Spread the love
Advertisement