CG Weather Today : 26 सितंबर को इन संभागों में भारी बारिश की संभावना, 27 से राहत के आसार

Weather Update Weather Update
Weather Update

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। डीप डिप्रेशन के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण और मध्य हिस्सों में बीते 30 घंटों के दौरान व्यापक बारिश दर्ज की गई है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कुछ इलाकों में चरम भारी बारिश हुई। नदी-नाले उफान पर आने से कई जगहों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बारिश का दौर जारी है और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने 26 सितंबर को रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 27 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में सक्रिय है अवदाब

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण अंदरूनी ओडिशा के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है। यह करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके अगले 12 घंटे तक अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद अगले 12 घंटे में इसके कमजोर होकर चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने के आसार हैं।

Advertisement

CG News : 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त, समय पर कार्यभार नहीं संभालने पर हुई कार्रवाई

रायपुर में 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर बारिश

राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके बावजूद बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

जगदलपुर में सबसे ज्यादा 25 सेमी बारिश

दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। जगदलपुर में 25 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा लोहंडीगुड़ा में 23, बास्तानार और नानगुर में 22, भनपुरी और मदार्पाल में 21, तोकापाल और माकड़ी में 20, बस्तर और केशकाल में 19 तथा बचेली में 18 सेंटीमीटर बारिश हुई।

देवभोग में 17, कोहकामेटा में 16 तथा अंतागढ़, मैनपुर, धनोरा, अमलीपदर, नारायणपुर, दरभा, ओरछा, बकावंड-बड़े, छिंदगढ़, कोंडागांव और छोटेडोंगर में 15-15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। नेरहरपुर, बड़ेराजपुर, बालोद और कांकेर में 13-13 सेंटीमीटर वर्षा हुई।

आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम?

26 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश का असर मुख्य रूप से सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Spread the love
Advertisement