Mamta Kulkarni Glamorous Look: ममता कुलकर्णी का ग्लैमरस अंदाज फिर चर्चा में, जंपसूट पहन ‘करण अर्जुन’ के गाने पर किया डांस

Mamta Kulkarni Glamorous Look: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर अपने बदले हुए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। कभी भगवा वस्त्रों में नजर आने वाली ममता अब मॉडर्न लुक में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ रील्स शेयर की हैं, जिनमें वह जंपसूट पहनकर फिल्म ‘करण अर्जुन’ के लोकप्रिय गाने ‘भंगड़ा पाले’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

जंपसूट पहनकर किया जमकर डांस

ममता कुलकर्णी का वायरल हो रहा वीडियो 25 सितंबर को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वह यहां एक स्टूडेंट्स इवेंट में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान ममता ने जंपसूट पहना हुआ था और मंच पर अपने पुराने हिट गानों पर डांस करती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ममता ‘करण अर्जुन’ के गाने ‘भंगड़ा पाले’ पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनके इस मॉडर्न लुक और डांस को देखकर उनके फैंस पुराने दौर की ममता को याद करते नजर आए।

Advertisement

महाकुंभ में लिया था संन्यास का रास्ता

ममता कुलकर्णी ने साल 2025 में महाकुंभ के दौरान आध्यात्म की राह अपनाने का ऐलान कर सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान वह भगवा वस्त्रों में नजर आई थीं और उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर घोषित किए जाने की भी खबर सामने आई थी। हालांकि, बाद में हुए विवाद और विरोध के बीच उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा।

इसके बाद से ममता के लुक में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वह एक बार फिर ग्लैमरस और मॉडर्न अंदाज में सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ रही हैं।

Jhiram Ghati Case : राहुल गांधी ने झीरम कांड के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बोले- पूरा न्याय मिलने तक लड़ेंगे

वीडियो पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

ममता के नए वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके पुराने ग्लैमरस अंदाज में लौटने को लेकर सवाल कर रहे हैं, तो कई यूजर्स उनके डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके संन्यास और मौजूदा मॉडर्न लुक को लेकर भी कमेंट किए।

‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी आई थीं नजर

ममता कुलकर्णी इससे पहले मार्च 2026 में चर्चित कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में बतौर गेस्ट नजर आई थीं। शो में उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती की और अपने लोकप्रिय गानों पर डांस भी किया था। उस दौरान वह नारंगी रंग की साड़ी में दिखाई दी थीं।

अब जयपुर के इस कार्यक्रम में उनका डांस और मॉडर्न लुक सामने आने के बाद एक बार फिर उनके फैंस के बीच उनकी वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, ममता कुलकर्णी की ओर से फिलहाल बॉलीवुड में दोबारा सक्रिय होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Spread the love
Advertisement