Gelatin stick blast: उमरखेड़ में वेल्डिंग के दौरान जोरदार विस्फोट, 4 लोगों की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र: Gelatin stick blast: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के उमरखेड़ में शनिवार को एक वेल्डिंग वर्कशॉप में जोरदार विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा धनाकी रोड पर बैल बाजार लगने वाले मैदान के सामने सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

वेल्डिंग के दौरान हुआ जोरदार विस्फोट

जानकारी के अनुसार, ब्लास्टिंग के काम में इस्तेमाल होने वाले एक ट्रैक्टर को मरम्मत के लिए वेल्डिंग वर्कशॉप में लाया गया था। ट्रैक्टर से जुड़ी ट्रॉली में जिलेटिन की छड़ें रखे एक धातु के डिब्बे के पास वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया और वर्कशॉप में आग लग गई।

Mamta Kulkarni Glamorous Look: ममता कुलकर्णी का ग्लैमरस अंदाज फिर चर्चा में, जंपसूट पहन ‘करण अर्जुन’ के गाने पर किया डांस

Advertisement

एयर सिलेंडर भी फटा

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर ट्रैक्टर के पिछले टायर के पास लगा एक एयर सिलेंडर भी फटा हुआ मिला है। हालांकि, विस्फोट की सटीक वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

4 लोगों की मौत, 5 घायल

उमरखेड़ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में लगी आग से झुलसने के कारण चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बाद में घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि घटनास्थल से शवों के अंग दूर तक जा गिरे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Spread the love
Advertisement