Captain Smit Machhar: अमेरिकी संसद में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में एक प्रस्ताव पेश किया गया है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को हुए कथित आतंकी हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। प्रस्ताव में विमान में सवार करीब 174 यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना की गई है।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में प्रस्ताव
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पेश किए गए प्रस्ताव में कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की प्रशंसा की गई। प्रस्ताव के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान 1073 ने दुबई से इजरायल के तेल अवीव स्थित बेन गुरियन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। विमान में करीब 174 यात्री सवार थे।
प्रस्ताव में कहा गया कि घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। इस दौरान सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बताया गया।
CG NEWS : डायल 112 में तैनात आरक्षक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी स्थिति
को-पायलट पर आतंकी हमले की कोशिश का आरोप
प्रस्ताव में संयुक्त अरब अमीरात के अटॉर्नी जनरल की 3 अक्टूबर की घोषणा का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया कि जांच में सामने आया कि को-पायलट ने कथित तौर पर आतंकवादी घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी।
हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद विमान को सुरक्षित उतारने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।
यात्रियों और क्रू की बहादुरी की भी तारीफ
अमेरिकी सदन में पेश प्रस्ताव में कैप्टन स्मित मच्छार के अलावा ऑफ-ड्यूटी पायलटों, केबिन क्रू और उन यात्रियों की बहादुरी की भी सराहना की गई, जिन्होंने कॉकपिट को सुरक्षित करने और विमान की सुरक्षित लैंडिंग में मदद की।
रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद विमान में मौजूद डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसेव ने घायल कैप्टन स्मित मच्छार को करीब 45 मिनट तक संभाला। बताया गया कि कैप्टन मच्छार गंभीर रूप से घायल होकर कॉकपिट के फर्श पर पड़े थे।