Nana Patekar Passes Away: नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, गोवा के मणिपाल अस्पताल में निधन

मुंबई। Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

गोवा के घर में मिले थे बेहोश

जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर गोवा स्थित अपने घर में अचानक बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल गोवा के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है।

Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। अपने दमदार अभिनय, अलग अंदाज और प्रभावशाली संवाद अदायगी के लिए मशहूर नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक अपनी खास पहचान बनाए रखी।

कुछ समय पहले वह अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 16 के एक एपिसोड में भी नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने सेना से जुड़े अनुभवों के बारे में भी बताया था।

CG RERA: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना

सेना के साथ भी जुड़ा रहा नाना पाटेकर का रिश्ता

नाना पाटेकर का सेना से भी खास जुड़ाव रहा। अगस्त 1999 में उन्होंने सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ एलओसी पर समय बिताया था। उन्होंने मिलिट्री हॉस्पिटल में भी काम किया था।

नाना पाटेकर ने बताया था कि जब वह श्रीनगर पहुंचे थे, तब उनका वजन करीब 76 किलो था। सेना के साथ रहते हुए अनुशासन और नियमों का पालन करने के कारण उनका वजन घटकर करीब 56 किलो हो गया था।

इन फिल्मों के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए तीन अलग-अलग फिल्मों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

  • परिंदा (1990) – बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
  • क्रांतिवीर (1995) – बेस्ट एक्टर
  • अग्नि साक्षी (1997) – बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसने अपने अभिनय से कई दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया।

Spread the love
Advertisement