CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठिठुरन, रजाई-कंबल निकालने का समय’ अगले 2 दिनों में और गिरेगा तापमान

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में अब रात के समय ठंड का असर महसूस होने लगा है। सुबह और देर रात हल्की ठिठुरन बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अब गर्म कपड़े, रजाई और कंबल निकालने की जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अगले दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे रात के समय ठंड और अधिक महसूस होगी। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

CG Crime News : जशपुर में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या’ खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, संदेही रिश्तेदार हिरासत में

Advertisement

प्रदेशभर में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में बारिश की गतिविधियां लगभग थम चुकी हैं। आसमान साफ रहने और बारिश की संभावना नहीं होने के कारण मौसम में ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस होगा।

रात और सुबह बढ़ेगी ठिठुरन

नवंबर के दूसरे सप्ताह में प्रवेश के साथ ही प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट का असर दिखाई देने लगा है। खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय भी पंखे और कूलर का इस्तेमाल कम होने लगा है। मौसम में बदलाव के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ने की संभावना है।

Spread the love
Advertisement