CG Ambulance Accident : NH-353 पर खड़ी ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल

CG Ambulance Accident : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही एक एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार एंबुलेंस

मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में मरीज को इलाज के बाद ओडिशा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर बागबाहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

ICC Calendar 2032-2035: 2032 में T20 वर्ल्ड कप से होगी शुरुआत, 2035 में ODI वर्ल्ड कप के साथ खत्म होगा चक्र

Advertisement

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत

इस भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में दो अन्य महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए प्रयास शुरू किए और पुलिस को घटना की सूचना दी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र की होने के कारण स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सड़क किनारे ट्रक किस परिस्थिति में खड़ी थी और एंबुलेंस चालक को ट्रक दिखाई क्यों नहीं दी।

Spread the love
Advertisement