Xiaomi 18 Pro और Pro Max की कल ग्लोबल एंट्री, 200MP कैमरा और रियर डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Xiaomi 18 Pro and Pro Max Xiaomi 18 Pro and Pro Max
Xiaomi 18 Pro and Pro Max

Xiaomi 18 Pro and Pro Max: स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में पेश करने जा रही है। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च की तारीख 17 नवंबर 2026 तय की है। इस मौके पर पेरिस में एक खास लॉन्च इवेंट आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इनकी रियर डिस्प्ले और 200 मेगापिक्सल के कैमरे हैं।

कंपनी ने इन स्मार्टफोन को पहले ही चीन में सितंबर 2026 में लॉन्च कर दिया है। अब करीब दो महीने बाद इनकी ग्लोबल एंट्री होने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Velvet Red, Cosmic Blue और White कलर ऑप्शन की जानकारी भी साझा की है।

Xiaomi 18 Pro और Pro Max की कल ग्लोबल एंट्री, 200MP कैमरा और रियर डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Xiaomi 18 Pro and Pro Max
Xiaomi 18 Pro and Pro Max

Xiaomi 18 Pro और Pro Max का ग्लोबल लॉन्च कब होगा?

Xiaomi 18 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 17 नवंबर को फ्रांस की राजधानी पेरिस में होगा। कार्यक्रम स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में इसे शाम 6:30 बजे देखा जा सकेगा। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी।

Advertisement

इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग स्क्रीन साइज और कुछ हार्डवेयर फीचर्स के साथ आएंगे। भारत में इनकी बिक्री और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Xiaomi 18 Pro और Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलने की जानकारी सामने आई है। वहीं, Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। दोनों फोन में LTPO OLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। इनकी डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक हो सकती है।

इस सीरीज की सबसे खास बात पीछे मिलने वाली दूसरी स्क्रीन है। Xiaomi 18 Pro में 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच की रियर डिस्प्ले मिलने की जानकारी है। इसे कैमरा मॉड्यूल के साथ दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स फोन को पीछे से भी कुछ खास कामों के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है।

Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेंगे 200MP के दो कैमरे

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी ये दोनों स्मार्टफोन खास हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro और Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया जा सकता है।

डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरों की मदद से यूजर्स को हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी और बेहतर जूमिंग का अनुभव मिल सकता है। दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलने की जानकारी सामने आई है।

ग्लोबल मॉडल में छोटी हो सकती है बैटरी

Xiaomi 18 Pro सीरीज की बैटरी को लेकर भी चर्चा हो रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल वेरिएंट में चीन के मुकाबले छोटी बैटरी दी जा सकती है। Xiaomi 18 Pro के ग्लोबल मॉडल में 6,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जबकि चीन में इसके 7,000mAh बैटरी वाले वेरिएंट को पेश किया गया है।

वहीं, Xiaomi 18 Pro Max के ग्लोबल मॉडल में 7,050mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके चीनी वेरिएंट में 8,500mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में 90W और Pro Max में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की रिपोर्ट है। हालांकि, ग्लोबल वेरिएंट की बैटरी क्षमता और चार्जिंग से जुड़ी इन जानकारियों पर कंपनी की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

भारत में कब लॉन्च होंगे Xiaomi 18 Pro और Pro Max?

भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी इस सीरीज को लेकर अच्छी खबर है। Xiaomi 18 Pro को भारत में पेश किए जाने के संकेत कंपनी पहले ही दे चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में इसके दिसंबर 2026 में भारतीय बाजार में आने की संभावना जताई गई है। हालांकि, Xiaomi 18 Pro Max की भारत में उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

कंपनी ने फिलहाल भारतीय बाजार के लिए दोनों स्मार्टफोन की कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को लॉन्च से जुड़ी आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करना होगा।

Spread the love
Advertisement