Nitish Setu Controversy: PM मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बाद में पोस्टर फाड़ने का वीडियो वायरल

Nitish Setu Controversy: बिहार की राजनीति में इन दिनों नीतीश सेतु को लेकर घमासान मचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुल के उद्घाटन के बाद RJD समर्थकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पुल पर लगे पीएम मोदी के पोस्टर फाड़ते और तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं।

PM मोदी के उद्घाटन के बाद RJD समर्थकों का हंगामा

बिहार में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस पुल का उद्घाटन किया था। इसके बाद पुल पर लगे पोस्टरों को फाड़ने का मामला सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी के कार्यक्रम से लौटने के बाद कुछ स्थानीय RJD समर्थकों ने पुल पर लगाए गए पोस्टर फाड़ दिए। इस दौरान युवक तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाते भी नजर आए। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

क्यों विवादों में आया नीतीश सेतु?

दरअसल, कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद से ही बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जारी है। RJD नेता तेजस्वी यादव लगातार पुल का नामकरण पूर्व विधायक अक्षयवट राय के नाम पर करने की मांग करते रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने पुल के निर्माण में केंद्र सरकार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि जब पहले इस पुल का नाम गुरु गोविंद सिंह के नाम पर रखने की जानकारी दी गई थी, तो बाद में नाम बदलने का फैसला क्यों लिया गया?

वहीं, RJD इस पुल के निर्माण को अपनी सरकार की उपलब्धि बताती रही है।

CG News : छत्तीसगढ़ में युवा मोर्चा की बड़ी बैठक, CM साय, डिप्टी CM और BJYM राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल’ रायपुर में भव्य स्वागत की तैयारी

ललन सिंह और प्रशांत किशोर ने RJD के दावे पर उठाए सवाल

नीतीश सेतु के निर्माण का श्रेय लेने को लेकर भी बिहार में सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपने संबोधन में पुल के निर्माण का श्रेय RJD को दिए जाने के दावे को गलत बताया था।

वहीं, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी RJD और BJP दोनों के योगदान के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस पुल के निर्माण के पीछे नीतीश कुमार की कोशिश रही है।

अब नीतीश कुमार के बयान का इंतजार

नीतीश सेतु को लेकर नामकरण से लेकर निर्माण के श्रेय तक राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन के बाद पोस्टर फाड़े जाने की घटना ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है।

फिलहाल इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया का इंतजार है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की राजनीति में नीतीश सेतु का मुद्दा कितना तूल पकड़ता है।

Spread the love
Advertisement