CG NEWS : बिलासपुर में रफ्तार का कहर: ट्रेलर के पीछे जा घुसी कार, युवती की मौत और 8 घायल

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार सुबह बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलपारा के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में फंस गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के रमाकुंड, समता कॉलोनी और मंगल बाजार क्षेत्र के पांच युवक और पांच युवतियां रविवार की छुट्टी मनाने चैतुरगढ़ घूमने जा रहे थे। इसी दौरान बेलपारा के पास कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार चालक को झपकी आने के कारण वाहन से नियंत्रण हट गया और यह हादसा हुआ।

CG News : किसानों के लिए राहत की खबर, खेत-खेत पहुंची प्रशासन की टीम’ अकवान चक्रवात से खराब हुई धान की फसल का होगा सर्वे

Advertisement

घायलों को सिम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कार को काफी दूर तक घसीटता रहा ट्रेलर, वीडियो आया सामने

हादसे के बाद घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में फंस गई थी। इसके बावजूद ट्रेलर चालक को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह कार को काफी दूर तक घसीटता चला गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Spread the love
Advertisement