Punjab Politics : पंजाब में 6 साल बाद BJP-अकाली दल का गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव’ अमित शाह बोले- मुख्यमंत्री अकाली दल का होगा

Punjab Politics : नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने करीब 6 साल बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। दोनों पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की घोषणा की। इस दौरान अमित शाह ने स्पष्ट किया कि गठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अकाली दल का होगा। हालांकि, दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल

पंजाब की राजनीति में भाजपा और अकाली दल का गठबंधन काफी पुराना रहा है। दोनों पार्टियों ने लंबे समय तक मिलकर चुनाव लड़े और केंद्र तथा राज्य की राजनीति में साथ काम किया। हालांकि, वर्ष 2020 में कृषि कानूनों को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेद पैदा हो गए थे।

Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा मामले में ED का बड़ा एक्शन, 15 करोड़ के लेनदेन में वकील हिमांशु गिरफ्तार’ देर रात खुली PMLA कोर्ट

Advertisement

इसके बाद शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया था। अब करीब छह साल बाद दोनों पार्टियों ने राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए फिर से गठबंधन करने का फैसला किया है।

अमित शाह का ऐलान- मुख्यमंत्री अकाली दल का होगा

भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर पंजाब में चुनाव लड़ेंगी।

सबसे अहम बात यह रही कि शाह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री शिरोमणि अकाली दल का होगा। इस घोषणा को अकाली दल के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

सीट शेयरिंग पर अभी नहीं हुआ फैसला

गठबंधन की घोषणा के बावजूद दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है। अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल ने संकेत दिया कि सीट शेयरिंग का फैसला बाद में आपसी सहमति से किया जाएगा।

दोनों पार्टियों के नेता चुनावी रणनीति और विधानसभा क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक स्थिति के आधार पर सीटों का बंटवारा तय कर सकते हैं।

Spread the love
Advertisement