Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, कानूनी और साहित्यिक जगत में शोक की लहर

Chhattisgarh News दुर्ग। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ गांधीवादी विचारक, संविधान विशेषज्ञ, लेखक और पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रदेश के कानूनी, साहित्यिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में रखा गया है। विदेश में रह रही उनकी बेटी के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लंबे समय से खराब चल रहा था स्वास्थ्य

कनक तिवारी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर करीब एक महीने से परिचितों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों में चिंता बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले तिवारी की ओर से लंबे समय तक कोई नई पोस्ट नहीं किए जाने पर लोग उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे थे।

PM Modi News : ‘OBC आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को देना चाहता है विपक्ष’, संविधान दिवस पर पीएम मोदी का तीखा हमला

Advertisement

13 नवंबर को देवप्रिय अवस्थी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि कनक तिवारी की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट देखे हुए करीब एक महीना हो गया है। उन्होंने तेजस के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा करने का आग्रह भी किया था।

पांचवीं बार ICU में भर्ती होने की दी थी जानकारी

कनक तिवारी ने 5 सितंबर को अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें पांचवीं बार ICU में भर्ती होना पड़ा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 19 सितंबर को उन्होंने एक और पोस्ट साझा की थी।

इस पोस्ट में उन्होंने अपने मोहल्ले पद्मनाभपुर में गणेश उत्सव के अवसर पर सार्वजनिक रूप से किए गए अभिनंदन का उल्लेख किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता काफी कम हो गई थी।

कानूनी और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

कनक तिवारी छत्तीसगढ़ के जाने-माने कानूनविद, संविधान विशेषज्ञ, गांधीवादी विचारक और लेखक थे। उन्होंने प्रदेश के महाधिवक्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। कानून, संविधान, साहित्य और सामाजिक विषयों पर उनकी स्पष्ट वैचारिक पहचान रही।

उनके निधन को छत्तीसगढ़ के कानूनी, साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। फिलहाल भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में उनका पार्थिव शरीर रखा गया है। बेटी के विदेश से पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Spread the love
Advertisement