CG Creator Award : रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड, हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में मिला सम्मान

CG Creator Award : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026’ में प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर्स को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में रायपुर की कंटेंट क्रिएटर और पेशेंट एडवोकेट श्रेष्ठा तिवारी को हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में राज्य स्तरीय सम्मान मिला। उन्हें ‘हेल्थ एंड वेलनेस क्रिएटर अवॉर्ड’ से नवाजा गया। सम्मान स्वरूप श्रेष्ठा को ट्रॉफी, उत्कृष्टता प्रमाणपत्र और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

हेल्थ एंड वेलनेस क्षेत्र में डिजिटल योगदान के लिए सम्मान

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन प्रदेश में डिजिटल माध्यम से समाज तक सकारात्मक, उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली सामग्री पहुंचाने वाले क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। अलग-अलग श्रेणियों में चयनित प्रतिभागियों को उनके काम और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Egypt Road Accident: मिस्र के हाईवे पर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? 31 की मौत, 21 से ज्यादा घायल

Advertisement

हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में श्रेष्ठा तिवारी का चयन स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और इस क्षेत्र में डिजिटल माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाने के योगदान को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पेशेंट एडवोकेट के रूप में उनकी पहचान स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को लोगों के बीच पहुंचाने के प्रयासों से जुड़ी है।

रायपुर की क्रिएटर को मिला राज्य स्तरीय मंच

रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को मिले इस सम्मान से प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर समुदाय में भी उत्साह का माहौल है। राज्य स्तरीय अवॉर्ड के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान देने और उनके काम को व्यापक मंच उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म अब केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गए हैं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Spread the love
Advertisement