Raipur Transfer News : रायपुर जिले में 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, कलेक्टर गौरव सिंह ने जारी किया आदेश

CG Police Transfer List 2026 CG Police Transfer List 2026
CG Police Transfer List 2026

Raipur Transfer News रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की पदस्थापना एवं कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नए आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कुल 9 अधिकारियों के वर्तमान कार्य विभाजन और पदस्थापना में आंशिक संशोधन किया गया है।

कार्यालय कलेक्टर की वित्त शाखा द्वारा 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में रायपुर, खरोरा, धरसींवा और अभनपुर तहसील कार्यालयों को शामिल किया गया है।

Cancer Treatment Affordable For All India: कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर, पेटेंट और इम्यूनोथेरेपी दवाएं भी नए नियम के दायरे में

Advertisement

चार तहसीलों में बदली अधिकारियों की जिम्मेदारी

जारी आदेश के तहत तहसीलदारों के साथ अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने और सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल के बाद रायपुर जिले की चार प्रमुख तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज नई व्यवस्था के तहत संचालित होगा।

Spread the love
Advertisement