CG NEWS : युवक ने मां और बुजुर्ग पड़ोसन पर किया धारदार हथियार से हमला, महिला के हाथ में लगे 10 टांके

CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक युवक ने अपनी मां और पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा वार्ड की है। हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पहले मां पर किया हमला, फिर पड़ोसन को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, आरोपी देवा निर्मलकर ने कथित तौर पर पहले घर में अपनी मां पर धारदार हथियार से वार किया। इसके बाद वह घर से बाहर निकला और पड़ोस में दुकान लगाकर बैठी बुजुर्ग कौशल्या बाई पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया।

महिला आरक्षण पर PM Modi’ का 7 महीने पुराना VIDEO पोस्ट, कहा- वादा पूरा करेंगे’ परिसीमन बिल को स्टालिन-पवार और जगनमोहन के 34 सांसदों का समर्थन

Advertisement

बुजुर्ग महिला के हाथ में लगे 10 टांके

हमले में कौशल्या बाई के हाथ में गंभीर चोट आई है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनके हाथ में 10 टांके लगाए गए। वहीं, आरोपी की मां भी हमले में घायल हुई हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवा निर्मलकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मां और बुजुर्ग पड़ोसन पर हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love
Advertisement