Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य समापन, अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित हो रहा कार्यक्रम

Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE रायपुर, 03 नवंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को नवा रायपुर पहुंचे। समारोह से पहले उन्होंने विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि भी जारी की गई।

नवा रायपुर में आयोजित इस समारोह में प्रदेश की संस्कृति, उपलब्धियों और विकास की झलक देखने को मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छत्तीसगढ़ की विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

राज्योत्सव के समापन समारोह में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण हैं।

Advertisement

Spread the love
Advertisement