CG NEWS : कॉलेज जा रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरा झुलसा; रायपुर रेफर, आरोपी की तलाश जारी

CG NEWS : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कॉलेज जा रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने कथित तौर पर एसिड फेंककर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में युवती के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

रास्ते में रोककर चेहरे पर फेंका एसिड

मिली जानकारी के अनुसार, युवती सोमवार को कॉलेज जाने के लिए अपने घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात युवक ने अचानक उसके चेहरे पर एसिड जैसा पदार्थ फेंक दिया। हमले के बाद युवती गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया।

Advertisement

CG Crime News: जादू-टोना के शक में 40 वर्षीय महिला से मारपीट, पेड़ से बांधकर दी जान से मारने की धमकी

वारदात के बाद जंगल की ओर भागा आरोपी

बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह तांदुला बांध की ओर स्थित जंगल की तरफ भागा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बालोद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस फिलहाल हमले के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही वारदात के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

इलाके में दहशत का माहौल

कॉलेज जा रही युवती पर हुए इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

बालोद एसिड अटैक: पुलिस आरोपी की पहचान के लिए CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जुटा रही है। युवती को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

Spread the love
Advertisement