CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना, पति-पत्नी ने की आत्महत्या

CG NEWS :  कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

मामला जंगलपुर गांव का है, जहां मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब चार साल पहले घर से भागकर उन्होंने एक-दूसरे से विवाह कर लिया था।

होर्मुज जलडमरूमध्य’ Iran’ की नई धमकी, ‘जब तक नाकेबंदी, तब तक बंद रहेगा रास्ता’

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों के शव उनके घर के अंदर फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की।

इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Spread the love
Advertisement