CG NEWS : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां चोरों ने शराब के लिए कांग्रेस भवन से नल की टोंटियां चुरा लीं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस भवन से 70 से अधिक टोंटियां गायब
करीब 20 दिन पहले कलेक्ट्रेट चौक स्थित राजीव भवन से 73 नलों की टोंटियां चोरी हो गई थीं। इस घटना से राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई थी।
Steel Plant Fire : रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में भीषण आग, धुएं के गुबार से दहला इलाका
वॉशरूम में लिख गए ‘I Love You’
चोरी के बाद आरोपियों ने वॉशरूम के फर्श पर ‘I Love You’ लिख दिया था, जिससे यह घटना और भी चर्चा का विषय बन गई।
शराब के लिए की थी चोरी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी की गई टोंटियों को बेचकर शराब खरीदने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।
20 दिन बाद पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने जांच के दौरान सुराग जुटाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कुछ सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।