CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, बिलासपुर के बाद कुसमी में 28 सेमी बारिश, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरे जोर पर है। प्रदेश में सक्रिय लो प्रेशर सिस्टम के चलते शनिवार को कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश कुसमी में हुई, जहां 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर पानी बरसा। इससे पहले बिलासपुर में भी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Sonam Wangchuk News : भूख हड़ताल के बीच अस्पताल में दवा लेने से इनकार, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता’ मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल

अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Advertisement

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

यदि आप आज रायपुर या आसपास के क्षेत्रों में बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो छाता या रेनकोट साथ रखना बेहतर होगा।

  • अधिकतम तापमान: 28°C
  • न्यूनतम तापमान: 24°C
  • मौसम: दिनभर बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।

क्या है बारिश की वजह?

मौसम विभाग के अनुसार—

  • पश्चिम बंगाल और उत्तरी झारखंड के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
  • मानसून द्रोणिका अमृतसर, करनाल, हरदोई, रांची और दीघा होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
  • दक्षिण ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इन्हीं मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में व्यापक बारिश हो रही है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें शामिल हैं—

  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • कोरबा
  • जांजगीर-चांपा
  • रायगढ़
  • महासमुंद
  • गरियाबंद
  • बलौदाबाजार
  • दुर्ग
  • बेमेतरा
  • कबीरधाम
  • मुंगेली
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • जशपुर
  • सरगुजा
  • सूरजपुर
  • कोरिया
  • बलरामपुर
  • कोंडागांव
  • उत्तर बस्तर कांकेर
  • धमतरी
  • बालोद
  • राजनांदगांव

लोगों के लिए सलाह

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की गई है। किसानों और यात्रियों को भी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर अपनी योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Spread the love
Advertisement